फिरोजाबाद: बीए प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

फिरोजाबाद। सोमवार को एक 17 वर्षीय छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित भेजा है।

थाना रामगढ़ क्षेत्र के प्रताप नगर सेलई अभय प्रताप पुत्र रंजीत सिंह एस.आर. के कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। घर में उसका शव फंदे पर लटका मिलने से परिजन के होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थाना रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

फिलहाल छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र की असमय मौत से परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ravikumar
ravikumar
Articles: 111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *