फिरोजाबाद: आर.के. कॉलेज ऑफ लॉ को मिली नॉर्थ जोन प्रतियोगिता की मेजबानी

-सदर विधायक मनीष असीजा करेंगे शुभारंभ

फिरोजाबाद। आर.के. कॉलेज ऑफ लॉ को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय नॉर्थ जोन पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता एवं ट्रायल की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध आठ महाविद्यालयों की टीमें अपनी दमखम दिखाएंगी।

आयोजन सचिव देवेंद्र भूषण वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ ओम ग्लास स्टेडियम में सुबह 9ः30 बजे सदर विधायक मनीष असीजा द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा महापौर कामिनी राठौर, उद्योगपति एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक प्रदीप गुप्ता सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी। इस दौरान डॉ. राजीव जैन, अपूर्व भारद्वाज, अमित जैन, शिवम सैनी, अम्बेश तोमर और संजय उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *