फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पी.जी. कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर प्रियदर्शिनी उपाध्याय के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निशा के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निष्ठा शर्मा, उर्दू विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जेबा फारूकी एवं ममता गुप्ता द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। ज्यो जावेद, लायबानूर, खुशी, महक, इलमा ने महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करते हुए अति सुंदर रंगोली बनाई। कुमकुम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
महक, सानिया, खुशी, इल्मा हीरा ने महिला सशक्तिकरण पर कविता प्रस्तुति कर महिला के हर पहलू को छूने का प्रयास किया। एनएसएस अधिकारी डॉ. निशा ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए।








