फ़िरोज़ाबाद: मुनि एकत्व सागर के चातुर्मास मंगल कलश स्थापना में उमड़ा भक्तों का सैलाब

-बच्चों की भावपूर्ण सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियां ने मोहा मन

फ़िरोज़ाबाद। मुनि एकत्व सागर गुरुदेव का पावन चातुर्मास मंगल कलश स्थापना महोत्सव शीतलनाथ रतनत्रय जिनालय में हर्षाेल्लास एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक एवं अलौकिक अवसर के साक्षी बनने के लिए स्थानीय ही नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने और दूर-दराज के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में गुरुभक्तों का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा।

महोत्सव का शुभारम्भ डा धीरेंद्र जैन, चित्र अनावरण संजय जैन पीआरओ, अनुज जैन परिवार द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन संजीव कांत जैन, स्पर्श जैन, डा श्रेयांस जैन, मंच उद्घाटन सनत कुमार जैन ने किया। महोत्सव में अलीगढ़, नोएडा, एटा, एत्मादपुर आगरा, शिकोहाबाद, जयपुर सहित अनेक प्रमुख शहरों से आए श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के चरणों में नतमस्तक होकर पाद प्रक्षालन किया। भक्तों ने भक्तिभाव से ओतप्रोत होकर आचार्य श्री को शास्त्र एवं श्रीफल भेंट कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम छोटे-छोटे बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक भावपूर्ण सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने नृत्य, नाटिकाओं और भक्ति गीतों के माध्यम से जिनधर्म तथा गुरु भक्ति के संस्कारों को सुंदरता से मंच पर उकेरा, जिसकी उपस्थित जनसमूह और समाज के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

शेंकी जैन ने अपने मधुर भजनो पर प्रांगण में उपस्थित सेंकड़ों गुरुभक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रथम स्वर्ण कलश की स्थापना करने का सौभाग्य श्याम कुमार जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन, अनिल जैन को प्राप्त हुआ। द्वितीय रजत (चांदी) कलश की स्थापना का सौभाग्य अशोक जैन, अनुज जैन, अभिषेक जैन तुलसी बिहार को प्राप्त हुआ। उत्तरांचल तीर्थ की रक्षा हेतु उत्तरांचल तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार जैन द्वारा मंगल कलश की स्थापना की गई। चातुर्मास कमेटी द्वारा महापौर कामिनी राठौर एवं सपा राष्ट्रीय सचिव सतेंद्र जैन सोली का तिलक लगाकर एवं पीत दुप्पटा एवं शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष अनुज जैन ने सभी अगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अनूपचंद जैन एड, चंद्र प्रकाश जैन, पारस जैन, अध्यक्ष नीतेश जैन नाटी, मनोज जैन, सचिन जैन, धर्मेन्द्र जैन रॉकी, सहज कुमार जैन, संजय जैन, आशीष जैन, मयंक जैन माइक्रोटेक, विजय जैन एड, आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 89

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *