फिरोजाबाद: डीएम ने कांच उद्योग विकास केंद्र का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ जलेसर रोड स्थित कांच उद्योग विकास केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने ग्लास कटिंग एवं डिजाइनिंग लैब का निरीक्षण करते हुए कारीगरों द्वारा कांच की तराशी, कटिंग और फिनीशिंग की सम्पूर्ण प्रक्रिया को देखा। इसके बाद बीकेजी ओवरसीज का निरीक्षण किया। उन्होंने कारखाने में तैयार हो रहे डेकोरेटिंग ग्लास, क्रिसमस ग्लास एवं ड्रिंक वेयर उत्पादों के निर्माण की गुणवत्ता, कार्यप्रणाली तथा सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। कारखानों में कार्यरत श्रमिकांे एवं कारीगरों के लिए औद्योगिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और कार्यस्थल के वातावरण को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त उद्योग संध्या मौजूद रहीं।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 114

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *