फिरोजाबाद: पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन

-ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग
फिरोजाबाद। उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल डीपीआरओ से मिला और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुलायम सिंह ने डीपीआरओ को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि लगभग 118 ग्रामीण सफाई कर्मचारियो को स्थायी लेंटर नहीं मिले, उनको स्थायी लेटर दिलवायें जायें, एसीपी का लाभ दिलाने, सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरण दिलाने, वेतन बिल का पूर्ण परीक्षण कराकर छूटे हुए वेतनवृद्वि बिल सहित वेतन दिलाने की मांग की है।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 114

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *