फिरोजाबाद: उ.प्र.प्रा.शि.संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली उठा मुद्दा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की संयुक्त बैठक डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, लखनऊ में हुई। जिसमें फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने शिक्षक समस्याओं पर संघर्ष को और तेज करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हमारा मुख्य मुद्दा होना चाहिए, इसके लिए राष्ट्रीय या प्रांतीय नेतृत्व जो भी निर्देश करेगा जनपद फिरोजाबाद अपनी पूर्ण सहभागिता एवं सक्रियता निभाते हुए उसका अक्षरशः पालन करेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सदैव शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों को प्रत्येक शिक्षक तक पहुँचाकर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाएं। अंत में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक अभिमन्यु प्रसाद तिवारी ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता, अनुशासन और समर्पित कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए शिक्षक हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी गीता पाण्डेय, रामतीर्थ मिश्रा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ठाकुरदास यादव, प्रांतीय संयुक्त मंत्री आलोक मिश्रा, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुज त्यागी, प्रांतीय संगठन मंत्री ब्रजेश दीक्षित सहित ं जनपद फिरोजाबाद से जिला मंत्री सलिल यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ उमाशंकर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 124

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *