फिरोजाबाद: जलभराव की समस्या से परेशान प्रकाश नगर के वांशिदों ने बंबा बाईपास पर लगाया जाम

फिरोजाबाद। नगर निगम के वार्ड नं 29 प्रकाश नगर के लोगों ने जलभराव की समस्या से परेशान होकर बंबा बाईपास रोड पर जाम लगाकर नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पहुचे नगर निगम के एई ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलावाया।
प्रकाश नगर के वांश्दिों ने क्षेत्र में जलभराव और सड़कों के निर्माण न होने से परेाशान होकर बंबा बाईपास पर जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से मोहल्ले की गलियों और सड़कों का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे मामूली बारिश में भी पूरा इलाका टापू बन जाता है। स्कूली बच्चों और राहगीरों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों जलभराव के कारण उनका घरों से निकलना दूभर हो गया है। क्षेत्रिय लोगों को कहना है कई बार नगर निगम में शिकायत करने के बाद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जानकारी होने पर नगर निगम के एई मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्या को सुनकर उसका समाधान कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 114

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *