फिरोजाबाद: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम और एसएसपी ने कसी अधिकारियों की नकेल

-सेक्टर मजिस्ट्रेटों को एक घंटे में सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण करने के दिए निर्देश
-मतदाता सूची के सत्यापन और कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर

फिरोजाबाद। आगामी विधानसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा तथा एसएसपी आदित्य लांग्हे ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। डीएम ने अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए।

बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पोलिंग पार्टियों, राजनीतिक दलों और रिटर्निंग अधिकारियों के बीच समन्वय बनाए रखने को कहा गया। प्रत्येक सेक्टर में 10 से 12 मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी संभाल रहे मजिस्ट्रेटों को एक घंटे के भीतर सभी केंद्रों का भ्रमण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नियमित क्षेत्र भ्रमण और ग्रामीण कर्मचारियों व आमजन से संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया।

ravikumar
ravikumar
Articles: 140

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *