फिरोजाबाद: किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मदर्स माउंट मॉडर्न स्कूल, रूपसपुर चौराहा पर 2 से 4 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय 5वीं जिला एथलेटिक्स एवं किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-6 से अंडर-14 आयु वर्ग के 180 से अधिक बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, चौड़ी कूद, बैक थ्रो और किड्स जैवलिन सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्यामवीर ने बताया कि अंडर-14 बालक किड्स जैवलिन थ्रो में गणेश ने 31 मीटर दूरी के साथ स्वर्ण, रमन ने 19.70 मीटर के साथ रजत तथा अंशु ने 19.20 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। अंडर-12 जैवलिन थ्रो में मयंक ने 28.80 मीटर के साथ स्वर्ण, कृष्णा ने 24.45 मीटर के साथ रजत और प्रिंस ने 18.10 मीटर के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-14 बालक 600 मीटर दौड़ में आशिक यादव प्रथम, राजा यादव द्वितीय और अंकुश यादव तृतीय रहे। अंडर-12 बालक 60 मीटर दौड़ में अभिषेक कुमार ने स्वर्ण, वंश यादव ने रजत और हर्ष यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-12 बालक लंबी कूद में अमन यादव ने तीन मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण, जतिन यादव ने 2.52 मीटर के साथ रजत और मयंक यादव ने 2.35 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।

अंडर-14 बालिका लंबी कूद में दिव्या यादव प्रथम, गुड़िया यादव द्वितीय और गौरी यादव तृतीय रहीं। अंडर-14 बालक 300 मीटर दौड़ में अर्जुन ने स्वर्ण, गणेश ने रजत और करण ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-6 बालिका चौड़ी कूद में रियांशी ने 95 सेंटीमीटर के साथ स्वर्ण और गुंजन ने 73 सेंटीमीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। इसी आयु वर्ग की 30 मीटर दौड़ में ध्रुविता, जानवी और गुंजन क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। अंडर-6 बालक दौड़ में लावयांशु ने 8.63 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण, हर्षित ने 8.76 सेकंड में रजत और रोहित यादव ने 8.93 सेकंड में कांस्य पदक जीता।

 

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 140

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *