फिरोजाबाद: संविधान संवाद कार्यक्रम में बच्चों को बताए अधिकार और कर्तव्य, दिलाई शपथ

फिरोजाबाद। शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संविधान संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण की सचिव योगेश शिवा ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को संविधान के प्रति निष्ठा और अपने कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई। शिविर में राजकीय हाईस्कूल दबरई, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं पीएमश्री विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा।

ravikumar
ravikumar
Articles: 148

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *