फिरोजाबाद: महिला कांग्रेस की बैठक में संगठन के विस्तार पर हुआ मंथन

-चार महिलाओं ने सपा का दामन छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ

फिरोजाबाद। महिला कांग्रेस की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ना को लेकर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संतोष कुमारी तथा मुख्य वक्ता ब्रज जोन अध्यक्ष ममता राजपूत मौजूद रहीं।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिप्रा उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी। राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमारी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर महिला कांग्रेस को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक अपनी आवाज पहुंचानी होगी। वहीं ममता राजपूत ने महिलाओं को संगठन में पदाधिकारी के साथ नेतृत्व कर्ता बनाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी छोड़कर फरजाना बेगम, महरूम निशा, वकीला बेगम और रुखसार बानो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया गया। इस दौरान गुड़िया गुलशन, नीता पांडेय, मधु, खुशबू, कविता देवी, नेहा शर्मा, रामा देवी, यशी उपाध्याय, मुन्नी देवी, विमला, नेहा खान, नाजमा, सिम्मी, नूर बानो, बुलबुल, छाया और लक्ष्मी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

ravikumar
ravikumar
Articles: 148

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *