फिरोजाबाद: जनपद में बढ़े 12 मतदान स्थल, अब 2193 बूथों पर होगा मतदान

-दस नए मतदान केंद्र भी बनाए गए, छूटे हुए महिला और युवा मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने पर रहेगा जोर

फिरोजाबाद। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को पारदर्शी, त्रुटिरहित और समावेशी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें मतदेय स्थलों के सम्भाजन प्रस्ताव को आयोग से अनुमोदन मिलने के बाद नई व्यवस्था की जानकारी दी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद में मतदान स्थलों की संख्या 2181 से बढ़ाकर 2193 कर दी गई है। वहीं, 10 नए मतदान केंद्र बनने से अब कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1298 हो गई है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय कर बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं और युवाओं के नाम शामिल करने के लिए ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का विधानसभा मतदाता सूची से मिलान कराया जाएगा।

इससे करीब 8 से 10 प्रतिशत छूटे हुए पात्र मतदाताओं को जोड़ने की संभावना है। वर्तमान में जनपद का ईपी रेशियो करीब 55 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 60.91 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही जेंडर रेशियो और 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

ravikumar
ravikumar
Articles: 148

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *