शिकोहाबाद: यंग स्कॉलर्स एकेडमी मे बॉल, थाली, वटरफ्लाई सज्जा प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

शिकोहाबाद। नगर के स्टेशन रोड स्थित दिन शुक्रवार को दीपावली के पावन अवसर पर यंग स्कॉलर्स एकेडमी में बॉल, थाली, बटरफ्लाइ सज्जजा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने बड़ी लगन और निष्ठा के साथ प्रतिभाग किया। उनके द्वारा निर्मित बॉल, थाली एवं बटरफ्लाई को देखते ही बनता था। इन सभी बने हुए मॉडल को देखकर प्रबंधक डॉ संजीव आहूजा ने बच्चों से कहा कि आप सब इसी प्रकार विविध कार्यक्रम एवं पठन-पाठन में रुचि लेते रहें। निदेशिका ईशा आहूजा ने कहा कि निश्चित रूप से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर आगे बढ़ने की रुचि पैदा होती है और अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हैं। उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस अवसर पर अधिक पटाखे न चलाते हुए प्रदूषण एवं उनके दुष्परिणामों से बचें। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

ravikumar
ravikumar
Articles: 148

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *