-बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं रंगोली के माध्यम से दिएं संदेश
फिरोजाबाद। दीपावली पर्व के अवसर पर शुक्रवार को सुहागनगरी के स्कूलो में दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर बच्चों ने स्कूल प्रांगण में रंगोली बनाकर विभिन्न संदेश दिए।
नगर के स्टेशन रोड स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में दीपावली के अवसर पर बच्चों रंगोली बनाकर विभिन्न संदेश दिए। इसके अलावा बच्चों ने वंदनवार, दीप मालिका आदि सजाई। बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानाचार्या नीलम शुक्ला एवं प्रबंधक राजेंद्र कुमार जैन राजा ने विद्यार्थियों को दीपावली के पांच दिवसीय पर्व का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि धनतेरस स्वास्थ्य और समृद्धि, नरक चतुर्दशी स्वच्छता, दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, गोवर्धन पूजा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण तथा भाई दूज भाई-बहनों के प्रेम और पारिवारिक संबंधों का संदेश देता है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को दीपावली पर सद्भाव, प्रेम और स्वच्छता का संदेश दिया गया।

वहीं किड्स कॉर्नर सीनियर सैकेड्री स्कूल में दीपोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोंजित किये गये। जिसमें बच्चों राम के जन्म से लेकर रावण वध की लीला अद्भूत मंचन करते उनके आदर्शो पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय निर्देशक डॉ मयंक भटनागर, प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर, प्रबंधक मुकुल भटनागर, सीईओ विख्यात भटनागर, दीपाली भटनागर ने विजेता खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।







