फिरोजाबाद: धनतेरस पर सुहागनगरी के बाजारों में जमकर हुई धन वर्षा, सर्राफा बाजार में चांदी के लक्ष्मी गणेश और सिक्कों की रही डिमांड

-बर्तन और इलैक्ट्रोनिक सामानों की हुई जमकर खरीददारी

फिरोजाबाद। शुकवार को देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया गया। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाने वाला यह पर्व धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस को स्वास्थ्य, धन, समृद्धि और नए शुभारंभ का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी से तेरह गुना समृद्धि प्राप्त होती है।

सुहागनगरी में भी धनतेरस पर सोने और चांदी का करोड़ों रूपए का कारोबार हुआ, कीमती धातुओं की ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहकों का सोने-चांदी की खरीदारी के प्रति उत्साह बरकरार रहा। विशेष रूप से हल्के वजन के आभूषणों, पारंपरिक गहनों, चांदी के सिक्कों और शुभ निवेश के रूप में सोने-चांदी की खरीदारी को प्राथमिकता दी गई। शहर के प्रतिष्ठित आभूषण शोरूम लाला रवींद्रनाथ कन्हैया लाल सर्राफ के स्वामी लकी जिन्दल ने बताया सोने चांदी मंहगा होने के बावजूद भी ग्राहकों में खरीददारी की उत्सुकता देखी जा रही, लोग हल्के वजन के आभूषण ज्यादा खरीद रहे है।

बाजार में लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां और सिक्के की मांग ज्यादा है। सोने की अपेक्षा चांदी के आभूषणों की मांग बढ़ गयी है। वहीं बर्तन बाजार में भी देर रा़ित्र तक ग्राहकों की भीड रही। ग्राहकों की भीड देखकर दुकानदार भी खुश नजर आए। इलैक्ट्रोनिक्स शोरूमों में भीड़भाड़ रही। शहर के सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, सुहागनगर, सिनेमा चौराहा, कोटला रोड, जलेसर रोड आदि बाजारों में देर रात्रि तक खरीददारी होती रही।

ravikumar
ravikumar
Articles: 148

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *