फिरोजाबाद: मुठभेड़ में मोबाइल लूट के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में मोबाइल लूट की घटनाओं में वांछित ऋषि उर्फ कन्हई के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मनीष को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी पुरातन रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास किसी वारदात की फिराक में थे। रोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, चार कारतूस, मोबाइल लूट में प्रयुक्त राइडर बाइक, 7 हजार रुपये नकद, एक लूटा गया ओप्पो मोबाइल और चार अन्य मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों अभियुक्तों पर मैनपुरी और आगरा समेत कई जिलों में लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर और अन्य गंभीर धाराओं के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 132

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *