फिरोजाबाद: पॉक्सो एक्ट वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिकोहाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अब्दुल फैजाद उर्फ अब्दुल सज्जात पुत्र अब्दुल वहाब निवासी पटना, बिहार, हाल निवासी स्वामी नगर शिकोहाबाद के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में मुकदमा संख्या 882/2026 धारा 137(2), 123 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 व 11(अप)/12 के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, निरीक्षक अपराध कृष्ण स्वरूप पाल और हेड कांस्टेबल रामकिशोर शामिल रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 158

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *