फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/135/170 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों में कल्याण सिंह, ओमकार, हरीकिशन, दिलीप, मनीष, शिवम, सोहिल, यूसुफ, अजीम, बाकेलाल, सीटू, उमेश चंद्र, संजीव, विकास, राधाकिशन और विशाल निवासी विभिन्न क्षेत्रों के फिरोजाबाद शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया।







