फिरोजाबाद: सरकारी पट्टे की जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जसराना थाना पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी पट्टे की जमीन का फर्जी बैनामा कराने के आरोप में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को 10 नवंबर को आसदेवमई नूरपुर स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया।

एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं सीओ जसराना के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में रामऔतार पुत्र गुलाब सिंह निवासी आसदेवमई नूरपुर थाना जसराना तथा प्रभा देवी उर्फ प्रज्ञा पत्नी स्व. दलवीर सिंह निवासी गदनपुर थाना निधौरी कला, एटा शामिल हैं। प्रभा देवी वर्तमान में आसदेवमई नूरपुर में रह रही थी। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ थाना जसराना में मुकदमा संख्या 456/26 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 और 447 भादवि में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार रामऔतार के खिलाफ वर्ष 2024 में भी धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से संबंधित मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भईया लाल, कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह और महिला आरक्षी प्रिया रानी शामिल रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 158

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *