फिरोजाबाद: रोटरी क्लब का 51वां चार्टर डे समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद। रोटरी क्लब ऑफ का इंस्टॉलेशन, फेलिसिटेशन एवं 51 वां चार्टर डे समारोह सेठ छदामी लाल जैन रोटरी आई हॉस्पीटल में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ निवर्तमान अध्यक्ष मेजर डोनर महावीर प्रसाद जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि जिला गवर्नर रोटेरियन सीए जसबीर सिंह भाटिया ने रोटरी के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मेजर डोनर पीडीजी लक्ष्मीकांत बंसल ने रोटरी क्लब के गौरवशाली इतिहास और सामाजिक सेवा कार्यों की जानकारी दी। निवर्तमान अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने सभी अतिथियों और रोटेरियन साथियों का स्वागत किया। सचिव नमन जैन ने रोटरी वर्ष की उपलब्धियों और क्लब की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन कर रही रोटेरियन कल्पना राजौरिया ने कहा कि रोटरी केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना से समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने का माध्यम है। नए सत्र में रोटेरियन ललितेश की अध्यक्षता में और अधिक प्रभावी सेवा प्रकल्प संचालित किए जाएंगे। समारोह में नए सत्र के पदाधिकारियों को कॉलर एक्सचेंज करवाते हुए एवं सीट परिवर्तन की प्रक्रिया के तहत जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी रोटेरियन सीए विनय कृष्ण, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन राजीव मित्तल, रोटरी मेंबरशिप चेयरमैन पीडीजी सीए शरत चंद्रा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। रोटेरियन राहुल जैन सिटीजन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आगरा से राहुल वाधवा, बरेली से पंकज, थान सिंह के अलावा एससी अग्रवाल, आनंद कुमार अग्रवाल, अमित गोयल, अचल मित्तल, नितिन गर्ग, संतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 140

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *