शिकोहाबाद। शनिवार को तहसील तिराहा स्थित होटल ताज अनुशी में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता और तहसीलदार शिकोहाबाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। हरियाली तीज क्वीन के रूप में कल्पना शर्मा को चुना गया। जबकि उपविजेता सुनीता तिवारी रहीं। हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओ ने विभिन कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें नृत्य, अंताक्षरी, गायन, प्रश्न प्रतियोगिता, ड्रेसिंग प्रतियोगिता शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस हरियाली तीज कार्यक्रम की मुख्य विजेता कल्पना शर्मा रहीं। उप विजेता के रूप में सुनीता तिवारी को चुना गया। चयन कर्ता महिला मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में भावना दुबे, रानी गुप्ता, मिथिलेश शर्मा रही। कार्यक्रम आयोजक मीरा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।








