फिरोजाबाद: हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

-आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद

फिरोजाबाद। थाना अरांव क्षेत्र में हुए रूप सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी राजीव को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। नगला चैन रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम चंद्रपुरा निवासी सचिन ने थाना अरांव में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि राजीव पुत्र ब्रजराज सिंह और उसके साथियों ने उसके चाचा रूप सिंह तथा वीरू पर जानलेवा हमला किया था। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रूप सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा 103 बीएनएस की बढ़ोतरी की थी।

तभी से आरोपी राजीव फरार चल रहा था। बुधवार को पुलिस टीम नगला चैन रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ravikumar
ravikumar
Articles: 164

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *