फिरोजाबाद: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई संगठनात्मक रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

-जिला व महानगर भाजपा की संयुक्त बैठक में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर तक तैयारियों पर हुआ मंथन

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर की संयुक्त संगठनात्मक बैठक गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय मोड़ा कनेटा पर हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर तक तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठक अभय कुमार गिरी ने जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।  इस दौरान जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने आगामी कार्यक्रमों और संगठन की कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की।

बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी गिर्राज सिंह कुशवाहा, महानगर प्रभारी डॉ. विवेक सारस्वत, सदर विधायक मनीष असीजा, विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह धनगर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुग्रीव सिंह चौहान, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, पूर्व विधायक हरिओम यादव, दीपक गुप्ता कालू, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, नानक चंद्र अग्रवाल, वृंदावन लाल गुप्ता, रामगोपाल पप्पू लोधी, मोहनदेव शंखवार, ओमप्रकाश वर्मा, बीएल वर्मा, कन्हैयालाल गुप्ता, राकेश शंखवार, सुनील टंडन, सुमन चतुर्वेदी, रामनरेश कटारा, डॉ एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, भंवर सिंह ठेकेदार, सुशील चक, आकाश गुप्ता, सहित जिला और महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा विधानसभा प्रभारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन आकाश शर्मा एवं आनंद अग्रवाल ने किया।

ravikumar
ravikumar
Articles: 172

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *