-सैकड़ों भक्तों ने केशरीनंदन महाराज की आरती
फिरोजाबाद। श्री केशरी नंदन मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 2100 दीपों से भव्य दीपमालिका का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर सहित पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्री केशरीनंदन महाराज के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ उठाया।

भक्तों ने श्री केशरीनंदन महाराज की 2100 दीपों से भव्य आरती की। मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा रहा था। भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। दीपमालिका कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, ब्रजेश यादव, पार्षद प्रमोद राजौरिया, पार्षद हरिओम वर्मा, पश्चिम मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाहा, श्रीओम शर्मा, आचार्य कृष्णकांत वशिष्ठ, ब्रजेश शर्मा, पवन तेनगुरिया, हरिशंकर कुशवाहा, राकेश अग्रवाल, अमर वर्मा, राकेश गर्ग, अविन जैन, विनायक अग्रवाल, ललित राजौरिया, अमित चतुर्वेदी, राकेश राजौरिया, सतीश राजौरिया, रचित राजौरिया, पंडा शर्मा सहित मंदिर के महंत रामदास पुजारी एवं सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।








