फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करते आसफाबाद बाजार कमेटी का गठन किया गया। जिसमें रामलखन चौहान को आसफाबाद बाजार कमेटी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। संगठन के प्रदेश मंत्री सुनील पेंगोरिया के सानिध्य एवं महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में आसफाबाद बाजार कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रामलखन चौहान को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ संरक्षक हरिश्चंद्र यादव, वरिष्ठ महामंत्री अखिल गुप्ता, सचिव सोनू मिश्रा, योगेंद्र यादव, संगठन मंत्री मनीष गुप्ता, महामंत्री राजा राम गुप्ता, संरक्षक मनोज गुप्ता, रामनरेश काका, उपाध्यक्ष ललित शाक्य, सुनील राठौर, मंत्री विष्णु यादव, सौरव जैन, प्रमोद राजपूत, संगठन मंत्री गोविंद चौहान, मोनू यादव को बनाया है। रेलवे फाटक खंजापुर कमेटी के अध्यक्ष पद अमर प्रजापति को बनाया गया। इस दौरान महानगर महामंत्री राम यादव, शास्त्री मार्केट अध्यक्ष निकेश जैन, छोटा चौराहा कमेटी अध्यक्ष राज प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।








