फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त संगठनात्मक बैठक जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
अखिल भारतीय कांग्रेस की पर्यवेक्षक संजीता सिहाग ने कहा कि कांग्रेस का संगठन लगातार जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहा है। आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं और आम जनता के अधिकारों को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। पर्यवेक्षक राजेश राज जीवन ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठाती रहेगी। प्रशांत तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष देश के संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है।
जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाएंगे और आम लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। बैठक में महानगर अध्यक्ष सफात खान राजू, सईद पटेल, धर्मसिंह यादव, राजवीर सिंह यादव, उजाम देवी गुप्ता, शैलेन्द्र शुक्ला, गुलाम जिलानी, नसीर अहमद, जितेन्द्र तिवारी, प्रदीप शर्मा, अजय यादव, आशीष तिवारी, लाला राईन, अनिल यादव, बीएस. गौतम, संजय यादव, मीनाक्षी पचौरी, सतीश चंद्र, पूरन सिंह प्रजापति, जयराम प्रजापति, चंद्र प्रकाश, भूपेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।








