फिरोजाबाद। सीएल. जैन महाविद्यालय में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में प्राचार्य, डॉ. रश्मि जिंदल, डॉ. हेमलता यादव, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. कुबेर सिंह के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाऐं मौजूद रहे।








