फिरोजाबाद। नारी शक्ति स्वाभिमान फाउंडेशन, संगम लोक संघ, केशरिया वाहिनी, आदर्श विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सरोजनी नायडू जूनियर हाईस्कूल में हरियाली तीज महोत्सव महोत्सव मनाया गया। हरे परिधानों सजी और भारतीय संस्कृति के अनुरूप श्रृंगार युक्त महिलाओं ने मल्हार लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। रियाली तीज शेल्फी प्वाइंट, हरी चूड़ियों का स्टॉल, मेंहदी स्टॉल, नीम की डाल पर फूलों से सजा झूला आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में पार्षद प्रीति गुप्ता, जया शर्मा, चंद्रकांता शंखवार, उर्वशी वर्मा, पूनम चौहान, डॉसीमारानी भारद्वाज, हेमलता कुशवाह, शालिनी गुप्ता, शिवा यादव, प्रभाआर्या, सुलेखा, प्रियंका चक, सुमन बघेल, मिथलेश शंखवार, निरंजना शंखवार, निम्मी श्रीवास्तव, सावित्री राठौर, दीक्षा गुप्ता, दिशा संस्थान की अध्यक्ष अनुपम शर्मा आदि उपस्थित रहे।








