-जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व पदाधिकारियो ंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
फिरोजाबाद। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अटल पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
सदर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने अटल जी के राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और अंत्योदय के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने अपने ओजस्वी विचारों, आदर्शों और राष्ट्रसेवा के माध्यम से भारतीय राजनीति को नई दिशा प्रदान की। उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान देवेश भारद्वाज, प्रमोदपाल बघेल, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, डॉ एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, शालू गुप्ता आदि मौजूद रहे।








