फिरोजाबाद: जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की पहचान

फिरोजाबाद। नारी जागरण सेवा संस्थान, द्वारा लेबर कॉलोनी में वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बचत, बैंकिंग सेवाओं, जमाकर्ताओं के अधिकार, डिजिटल लेनदेन, साइबर धोखाधड़ी से बचाव तथा सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

थाना लाइनपार थानाध्यक्ष रमित कुमार ने कहा कि साइबर अपराधी लोगों को अलग-अलग तरीकों से अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने नागरिकों से किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी या कोई गोपनीय जानकारी साझा न करें। उन्होंने संदिग्ध फोन कॉल, संदेश और लिंक से सावधान रहने तथा किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही। श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि नागरिकों को अपने बैंक खाते और लेनदेन पर नियमित रूप से नजर रखनी चाहिए तथा किसी भी असामान्य गतिविधि को गंभीरता से लेना चाहिए।

पंकज भारद्वाज ने डिजिटल लेनदेन में सावधानी बरतने की बात कही। उन्होंने लोगों से सुरक्षित एवं अधिकृत माध्यमों से ही डिजिटल लेनदेन करने का आग्रह किया। अंकित शर्मा ने जमाकर्ताओं के अधिकार, बैंकिंग सेवाओं, बैंकिंग शिकायत निवारण व्यवस्था तथा सुरक्षित डिजिटल भुगतान के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में पार्षद अलीम भोला, महेंद्र पाल सिंह, उप निरीक्षक, संजना चौहान, मधुरिमा वशिष्ठ सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 187

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *