शिकोहाबाद। नगर के गढ़ैया मोहल्ल स्थित अग्रवाल धर्मशाल मे रामलीला कमेटी द्वारा नगर के रामलीला अध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से कुलदीप गुप्ता उर्फ जौनू को चुना गया। प्रेसवार्ता कर चुनाव की ओपचारिक घोषणा की गयी। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियो मे अनिल बंसल, अखिन्द पालीवाल, विदरेश गुप्ता, अश्वनी माथुर, मोहनलाल अग्रवाल आदि ने 2026 की रामलीला के सभी कार्य करने व अपनी नयी कमेटी बनाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर अतुल अग्रवाल, अंशु गुप्ता, विवेक गुप्ता, रवि बंसल, पुनीत अग्रवाल, अशीष माहेश्वरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








