-भाजपा महानगर की कार्यशाला में पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने का लिया संकल्प, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा ‘मतदाता जोड़ो अभियान के तहत जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को अभियान की महत्ता बताते हुए इसे बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
महानगर जिलाध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से मजबूत हो रहा है। मतदाता जोड़ो अभियान संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके तहत प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। मुख्य अतिथि विवेक सारस्वत ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहकर नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने, छूटे हुए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने और आवश्यक संशोधन कराने का कार्य गंभीरता से करें।
प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए एकजुटता और सक्रियता के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की। फिरोजाबाद विधानसभा संयोजक कैलाश ओझा और शिकोहाबाद विधानसभा संयोजक गोपाल शर्मा सहित पदाधिकारियों को अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान अरविंद पचौरी, सुनील शर्मा, राजेंद्र गुप्ता बहोरे, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, मक्खनपुर अध्यक्ष गीता देवी दिवाकर, रामनरेश कटारा, केशव सिंह फौजी, डॉ. एसपी लहरी, आकाश गुप्ता, डॉ. शैलेंद्र गुप्ता शालू, मनीष राठौर, दुर्गेश यादव, विमलेश यादव, किरन राठौड़, हरी बाबू दिवाकर, सुशील यादव, अनु गुर्जर, राजेश झा सहित आदि मौजूद रहे।







