फिरोजाबाद। यातायात माह के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को यातायात पुलिस टीम ने आईवे इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता अभियान आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्या नंदनी यादव ने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाने के साथ ही अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती







