शिकोहाबाद: नगला खंगर पुलिस ने की पांच लाख रुपये कीमत की शराब बरामद

-बुलेरो पिकअप में तस्करी कर ले जाई जा रही थी 131 पेटी अवैध शराब

शिकोहाबाद। थाना नगला खंगर पुलिस टीम ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बुलेरो पिकअप वाहन से तस्करी कर ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित 131 पेटी कुल 6288 क्वार्ट अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस को देख वाहन चालक तस्कर फरार हो गये। पुलिस ने वाहन में मिले कागजों के आधार पर चालक का नाम व पता ज्ञात कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगला खंगर इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नगला खंगर पुलिस टीम ने आगरा.लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुलेरो पिकअप से तस्करी कर ले जाई जा रही 131 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। अवैध शराब बरामदगी के आधार पर थाना नगला खंगर पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक बुलेरो पिकअप में अवैध शराब तस्करी कर ले जाई जा रही है। सूचना पर थाना नगला खंगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी कर ले जा रहे बुलेरो पिकअप का पीछा किया।

इस दौरान पिकअप बुलेरो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या-65 लखनऊ की ओर जाने वाली लेन में डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी। इसी दौरान बुलेरो पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। थाना नगला खंगर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बुलेरो पिकअप की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप से राजस्थान निर्मित 131 पेटियां; कुल 6288 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख तीन हजार 40 रुपये बताई गई है।

पिकअप की तलाशी के दौरान एक ड्राइविंग लाइसेंस एवं आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। जिसके संबंध में जांच जारी है। बरामद दस्तावेजों के आधार पर मुकेश सिंह निवासी लोहा काना खुर्द तहसील विराटनगर जयपुर राजस्थान पाया गया है। यह वाहन महेंद्र कुमार निवासी चक छजना तहसील कंडेला जनपद सीकर राजस्थान के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 210

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *