फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वद्यालय द्वारा इस्लामिया इंटर कॉलेज में 1320 विद्यार्थियों एवं सम्मानित शिक्षकों को नशामुक्त सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। शिवकुमार कुशवाह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि केवल पान, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, शराब का सेवन ही नशे के अंतर्गत नहीं आता, इसके अलावा नशा टीवी, मोबाइल, सोशल मीडिया, रील, ऑनलाइन गेम्स, अधिक क्रोध, जंक फूड भी विद्यार्थियों युवाओं का जीवन प्रभावित कर रहा है। यदि किसी में ये बुरी आदतें है तो भी आज इन खराब आदतों को छोड़ने का संकल्प लें, जिससे विकसित भारत का निर्माण हो सके। अनीता दीदी ने विद्यार्थियों को सफलता के पांच सरल मंत्र बड़ा सपना, अच्छे मित्र, अच्छे विचार, श्रेष्ठ चरित्र और प्रतिदिन कुछ मिनट का ध्यान। अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई। कार्यक्रम के दौरान अविनाश, प्रधानाचार्य आबाद हुसैन आदि मौजूद रहे।








