-महापौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष संग हवन-पूजन कर सड़क निर्माण कार्यो की रखी नींव
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में महापौर ने वार्ड नं. 29 नगला पान सहाय में लगभग दो करोड़ 78 लाख 36 हजार 330 रू. के धनराशि से सड़क निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। सड़क निर्माण होने से क्षेत्रिय लोगों को बरसात में राहत प्रदान होगी।
महापौर कामिनी राठौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की गरियामयी उपस्थिति में वार्ड नं. 29 के नगला पान सहाय में गुर्जर की बाउण्ड्री में विधि-विधान से हवन-पूजन कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। यह निर्माण एनकेंप योजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 29 नगला पान सहाय में छोटेलाल कुशवाहा से श्रीचंद्र यादव के मकान होते हुए गौशाला तक सत्यदेव पंडित से चंद्र की चक्की होते हुए घनश्याम यादव तक सीसी रोड एवं नगला पान सहाय से अमर सिंह की दुकान कोटला रोड तक आरसीसी ड्रीप ड्रेन एव सीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा।
महापौर ने बताया कि नगला पान सहाय में लगभग तीन करोड़ की धनराशि से सड़क निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया गया। जिससे क्षेत्र के लोगों को जलभराव और कीचड़ से मुक्ति मिलेगी। साथ ही कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना तथा नागरिकों के जीवन को सुगम एवं सुविधाजनक बनाना है।
इस दौरान विनोद पचौरी, प्रमोद बघेल, देवेश भारद्वाज, योगेन्द सिंह बाबा, लायक सिंह शंखवार, भारत सिंह वर्मा, संत सिंह गुर्जर, विमलेश जाटव, भगवानदास शंखवार, डीपी सिंह राठौर, ऊषा राठौर, रामबहादुर चक, भानू उपाध्याय, हरिशंकर राठौर, आकृति सहयोगी, रामबाबू झा, संजय भारद्वाज, गेंदालाल राठौर आदि मौजूद रहे।








