-सदर विधायक ने फीता काटकर डायलिसिस मशीन का किया शुभारम्भ
फिरोजाबाद। किडनी रोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब डायलिसिस के लिए मरीजों और उनके परिजनों को बार-बार आगरा या दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शहर के नगला बरी चौराहे स्थित लक्ष्मी हॉस्पीटल में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है।
सदर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर डायलिसिस मशीन का शुभारम्भ करते हुए कहा कि लक्ष्मी हॉस्पीटल में किडनी मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी किडनी विशेषज्ञ डॉ. रोहित गिरी के द्वारा उपचार किया जायेगा। यह जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी हॉस्पीटल आयुष्मान भारत से संबंध है, इसलिये मरीजों को पांच लाख रू. तक का निःशुल्क उपचार किया जा सके।
लक्ष्मी हॉस्पीटल के डायरेक्टर रोहित सिकरवार ने कहा कि मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समय पर इलाज उपलब्ध कराना हॉस्पीटल की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से अब लक्ष्मी हॉस्पिटल में डायलिसिस की सुविधा शुरू की गई है। पुष्पांजलि हॉस्पीटल, सुपर स्पेशियलिटी किडनी हॉस्पीटल के किडनी विशेषज्ञ डॉ. रोहित गिरी भी अब लक्ष्मी हॉस्पीटल में अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही मरीजों के लिए निःशुल्क किडनी परामर्श शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हॉस्पीटल में आयुष्मान भारत, तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारी समेत विभिन्न टीपीए कैशलेस एवं निजी बीमा योजनाओं के अंतर्गत सेवाएं उपलब्ध होगी।








