फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग व चिकित्सा विभाग के सहयोग से मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यूडीआईडी) उपलब्ध कराए जाने हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र, अरांव पर शिविर आयोजित किया गया। जिसमें दिव्यांगता प्रमाणपत्र हेतु कुल 57 बच्चों का पंजीकरण हुआ। मेडिकल बोर्ड टीम के परीक्षण के बाद 30 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किये। 13 बच्चों को मेडिकल जांच हेतु रैफर किया गया। इस दौरान मेडिकल बोर्ड टीम में डॉ आकाश गौतम, डॉ दुर्ग प्रताप सिंह, डॉ अल्का अग्रवाल, डॉ ज्योति सिंह, शिवांग पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी नंद कुमार, स्पेशल ऐजुकेटर्स प्रद्युम्न शर्मा, अटल यादव, सुभाष चंद्र, अनामिका शर्मा, स्नेहलता, कृपा शंकर वर्मा, अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।








