फिरोजाबाद: रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर विराट कुश्ती दंगल का होगा आयोजन

फिरोजाबाद। स्व. मानसिंह सिंह राठौर उर्फ बैंचा पहलवान की पुण्य स्मृति में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन 27 अगस्त को ग्राम टापा खुर्द कोटला रोड पर किया जायेगा। जिसमें पहलवान अपने दाव-पेंच दिखाएंगे। मोहित राठौर, मेघ सिंह पहलवान ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त को शाम 3 बजे से विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा हैं। दंगल में क्षेत्र के नामी पहलवानों के साथ कई चर्चित पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। स्व. बैंचा पहलवान की स्मृति में आयोजित यह दंगल कुश्ती की परंपरा और खेल भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है। वार्ता के दौरान सचिन राठौर, गेंदालाल राठौर, पंकज राठौर, राहुल राठौर, रंजीत राठौर, सचिन राठौर हिमांशु राठौर आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *