फिरोजाबाद: महापौर ने कन्हैया नगर में सड़क निर्माण कार्यो का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में महापौर द्वारा वार्ड नं. 19 के मौहल्ला कन्हैया नगर में लगभग 70 लाख रू. के सड़क निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा एनकेंप योजना के अंतर्गत कराएं जायेंगा।

महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड नं. 19 के मौहल्ला कन्हैया नगर में सड़क निर्माण कार्यो का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। 40 लाख 99 हजार रू. की धनराशि से राजकिशोर की बगीची में अजय गुप्ता से रमेश यादव सचिन से नरेन्द्र लखन सिंह वाली गली रमेश यादव से सुनील यादव सत्य प्रकाश वाली गली एवं साबे से राजेश गुप्ता तक सीसी द्वारा सड़क सुधार व दोनों साइट कलर्ड स्ट्रिप के साथ इ.ला.द्वारा साइट पटरी का निर्माण एवं ट्री गार्ड के साथ वृक्षोंरोपड़ कार्य कराया जायेगा। इसी वार्ड में 29 लाख 84 हजार रू. से एम.आर.एफ. सेन्टर के सामने आरसीसी नाली एवं सीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा।

महापौर ने बताया कि इन विकास कार्यों का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना तथा नागरिकों के जीवन को सुगम एवं सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों से गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, कन्हैयालाल गुप्ता, प्रमोद बघेल, देवेश भारद्वाज, योगेन्द्र सिंह बाबा, देशदीपक गुप्ता, भारत सिंह वर्मा, उपसभापति केशवदेव कुशवाहा, डीपी सिंह राठौर, आकाश गुप्ता, भानू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *