फिरोजाबाद।: हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने जमकर मचाया धमाल

-अग्रवाल महिला सम्मेलन माधवी शाखा की तीज क्वीन बनी सुधा

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन माधवी शाखा द्वारा हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। वहीं तीज क्वीन सुधा अग्रवाल व रनर अप ममता अग्रवाल रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर कामिनी राठौर ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि हरियाली तीज विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन तथा प्रकृति की श्रृंगार का प्रतीक है। हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाऐं हरे परिधान में नजर आई, जो कि अलग ही दिखाई दे रही थी। महिलाओं ने हरियाली तीज के गीतों पर जमकर धमाल मचाया। इसके बाद तीज थीम पर हाउजी गेम खेले गये। ग्रुप डांस में रिचा शिवांगी ने राधा कृष्ण का डांस कर सभी का मन मोह लिया। कॉमेडी नीरू मित्तल, डांस में ममता अग्रवाल, भजन में भावना, मधु गर्ग, साधना ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

तीज क्वीन सुधा अग्रवाल व रनर अप ममता अग्रवाल चुनी गई। जिलाध्यक्ष कल्पना गर्ग ने महापौर को उपहार देकर सम्मानित किया गय। संचालन जिला कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में समय पर आने वाली छह महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान रीना गर्ग, स्नेह, साक्षी, मधु, रिचा, राखी, सरिता, रश्मि, नीरजा, संगीता, सुमिता, सोनी, अनीता, अनुभा, हिना, बीना, सोनाली, सीमा, वंदना, निधि, मंजुला, रागिनी, डॉली, कविता, रेनू आदि मौजूद रही।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 114

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *