फिरोजाबाद: व्यापारियों ने सैलई सांती रोड का निर्माण कराने की मांग

फिरोजाबाद। सैलई सांती रोड बाजार समिति का एक प्रतिनिधि मंडल फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद से मिला तथा सैलई सांती रोड के शीघ्र निर्माण कराने की मांग की।

सैलई सांती रोड बाजार के अध्यक्ष रामगोपाल बजाज ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार महापौर एवं नगर आयुक्त को लिखित रूप से ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण क्षेत्र के व्यापारी एवं आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापार मंडल ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो व्यापार मंडल नगर निगम का घेराव करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में रमाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, हर्षवर्धन, सुशील जाट, रजनीश शर्मा, विकास लहरी, आधार सिंह, पोप सिंह, विवेक कौशल, दिलीप दीक्षित, विपिन गुप्ता, आकाश जैन आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 114

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *