फिरोजाबाद: आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, शिशुओं को कराया अन्नप्राशन

फिरोजाबाद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अत्यंत हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को पोषाहार से निर्मित विभिन्न स्वादिष्ट पकवानों एवं मिठाईयों, नमकीन व्यंजनों तथा फलों का वितरण किया गया। केंद्र में उपस्थित छोटे बच्चों का वजन और लंबाई माप कर उनकी पोषण श्रेणी या पोषण स्तर का आकलन किया गया। केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। साथ ही शिशुओं करे अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उपस्थित अधिकारियों ने समाज में कुपोषण को समाप्त करने और माता व बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी केसरी नंदन तिवारी मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 552

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *