शिकोहाबाद: संत जनू बाबा एजुकेशन ग्रुप की छात्रा राष्ट्रीय स्तर के लिये चयन

शिकोहाबाद। सेंट जेबी ग्लोबल एकेडमी स्कूल के कक्षा 10 की छात्रा ने सैफई स्टेडियम में आयोजित सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित क्लस्टर एथलेटिक्स स्पर्धा में 17 बालिका वर्ग की ऊंची कूद में द्वितीय स्थान पाकर सिल्वर मेडल जीता और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिये अपना चयन सुनिश्चित किया। यह प्रतियोगिता 15 से 20 अक्टूबर के बीच पटियाला पंजाब में होगी। छात्रा की इस सफलता पर स्कूल के डायरेक्टर डा. रामकैलाश यादव ने सराहना करते हुए छात्रा आकांक्षा यादव व शारीरिक शिक्षा विषय के शिक्षक हर्षान्त यादव को बधाई दी। वही छात्रा ने भी स्कूल से प्राप्त सहयोग और सुविधाएं को सराहा। असिस्टेंट डायरेक्टर ललितेन्द्र सोलंकी, प्रधानाचार्य ऋषभदेव उपाध्याय ने भी खिलाड़ी एवं शिक्षकों का हौसला बढ़ाया।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 552

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *