फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प लाभार्थी मेले में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों से संवाद किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को निरंतर मजबूत करते हुए विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना ही संगठन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में आनंद अग्रवाल, डॉ. एसपी. लहरी, विष्णु सक्सेना, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, सनी दिवाकर, प्रभात रंजन, निर्मल कुमार, विजयपाल सिंह, अभिषेक तिवारी, हरिवेश सिंह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।









