फिरोजाबाद: उ.प्रा.वि. कटरा पठानान के बच्चों ने निकली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को लेबर कॉलोनी में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारों और वंदे मातरम के गायन से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापिका कल्पना राजौरिया और सहायक अध्यापक मोहित चतुर्वेदी के नेतृत्व में वंदे मातरम के गायन से हुई। इसके बाद जिला गाइड कैप्टन विनीता चौधरी के निर्देशन में छात्राओं ने पिरामिड बनाकर तिरंगा लहराया। यात्रा के दौरान विद्यालय की गाइड छात्राओं तमन्ना, हुमैरा, लक्ष्मी, मनी, मानवी, दिव्यांशी और आम्ना ने कई घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाया। प्रधानाध्यापिका कल्पना राजौरिया ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता करने की अपील की।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 161

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *