फिरोजाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुहागनगरी में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ राधाकृष्ण मंदिर से निकाली जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलने वाली शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव समिति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर के साथ पूर्व एम एल सी डा.दिलीप यादव द्वारा सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुईए जो कि घंटाघर, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, जलेसर रोड स्थित बर्फखाना चौराहा सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकली।
शोभायात्रा गोपाल आश्रम पहुंचकर समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण, गोवर्धन पूजा, कालिया नाग मर्दन सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा मार्ग को तोरण द्वारा से सजाया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जायेगा।







