फिरोजाबाद। महाराजा अग्रसेन के पावन सिद्धांत एक ईंट, एक रुपया की परंपरा को जीवंत करते हुए अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान ने समाज सेवा और बंधुत्व की एक अद्वितीय मिसाल पेश की है। संस्थान के समर्पित सदस्य स्व. बालकिशन अग्रवाल के आकस्मिक निधन के उपरांत, एबीएसएस परिवार उनकी शोकाकुल धर्मपत्नी मधु अग्रवाल के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हुआ। संस्था की कार्यकारिणी ने बताया कि, जनपद के 444 अग्रबंधुओं ने मात्र 250-250 रू. का सहयोग एकत्र कर एक लाख ग्यारह हजार रुपये की संबल राशि पीड़ित परिवार को सौंपी। यह पहल केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि संगठित समाज हर सुख-दुख में अपनों के साथ है।







