फिरोजाबाद: कुशवाह महासभा ने मनाया राधाकृष्णन सर्वपल्ली का जन्म दिवस

फिरोजाबाद। कुशवाहा जिला महासभा के तत्वावधान में ग्राम असुआ में डॉ. राधाकृष्णन सर्वपल्ली के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने पर वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम करण शाक्य ने कहा की शिक्षक अपने छात्रों को शून्य से शिखर तक ले जाता है और वह अपने छात्र के साथ कुम्हार की भांति रहता है। जो धीरे-धीरे करके अपने छात्र के जीवन से उसकी कमियों को खूबियां में बदलने का कार्य करता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीसी कोमल सिंह ने कहा कि एक बालक को भले ही जन्म माता-पिता देते है, किंतु जीवन जीने का सही तरीका शिक्षक के द्वारा ही सिखाया जाता है।

स्नेहलता, अनार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि शिक्षक मोमबत्ती के समान होता है, जो स्वयं चलकर छात्र के जीवन को प्रकाश में कर उत्कृष्ट समाज की स्थापना करता है। डॉ. प्रांजलि कुशवाह प्रज्ञा ने कहा कि भारतवर्ष की भूमि सदैव गुरुओं की भूमि रही है, खंडित भारत को अखंड करने का स्वप्न भी एक गुरु ने अपने शिष्य के माध्यम से पूर्ण किया। कार्यक्रम में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के साथ-साथ बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का शहादत दिवस भी मनाया गया।

जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया। अध्यक्षता डॉ संतोष कुशवाहा एवं संचालन राजू कुशवाहा ने किया। इस दौरान बंटू कुशवाहा, रामू, रवीश, नरेंद्र, विक्रम, ज्ञान सिंह, मोहित आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 353

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *